PM Kisan Yojana 2025: 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को मिला लाभ – जानें किसे नहीं मिली राशि और क्यों

Published On: August 24, 2025
Follow Us
PM Kisan Yojana 2025

PM Kisan Yojana 2025नई दिल्ली, 2 अगस्त 2025 – केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार लगभग 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ₹20,500 करोड़ की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए ट्रांसफर की गई है।

अब तक किसानों को कितनी सहायता मिली?

PM-Kisan Yojana की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। अब तक 20 किस्तों के माध्यम से ₹3.69 लाख करोड़ की राशि किसानों को प्रदान की जा चुकी है।

किन किसानों को 20वीं किस्त नहीं मिली और क्यों?

हालांकि करोड़ों किसानों को इस बार लाभ मिला है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में राशि नहीं पहुंच पाई। इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हैं:

e-KYC पूरा नहीं होना

गलत या निष्क्रिय बैंक खाता

भूमि अभिलेखों में त्रुटि

एक ही परिवार से एक से अधिक आवेदन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द सुधारना जरूरी है, ताकि आगामी किश्त का लाभ सभी पात्र किसानों को मिल सके।

20वीं किस्त में किसान ID अनिवार्य नहीं थी

सरकार ने इस बार Farmer ID को अनिवार्य नहीं बनाया था, जिससे कई किसानों को राहत मिली। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 21वीं किस्त से पहले e-KYC और किसान ID अनिवार्य कर दी जाएगी।

PM Kisan 21वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने फिलहाल 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह अक्टूबर 2025 में जारी की जाएगी।

किसानों से अपील:

  • अपना e-KYC अपडेट करें
  • बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड सही कराएं
  • किसान ID जल्द बनवाएं

उत्तर प्रदेश में किसान पंजीकरण अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार 16 सितंबर 2025 से राज्यव्यापी किसान पंजीकरण अभियान शुरू करने जा रही है। फिलहाल राज्य में 1.45 करोड़ किसान पंजीकृत हैं और लक्ष्य है कि यह आंकड़ा बढ़कर 2.88 करोड़ तक पहुंचे। इस अभियान के अंतर्गत आधार से लिंक्ड भूमि अभिलेखों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Kisan 1536x864 1

PM Kisan Yojana क्यों है किसानों के लिए जरूरी?

  • सीधी आर्थिक सहायता: खेती के लिए समय पर पैसा
  • किसानों की संख्या में इजाफा: नए किसानों को भी मिल रहा है लाभ
  • सुरक्षा और पारदर्शिता: e-KYC और Farmer ID से अधिक पारदर्शिता

PM Kisan Yojana में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, तो आज ही PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें:

रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण: योजना से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट के लिए केवल सरकारी वेबसाइट पर भरोसा करें। किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “PM Kisan Yojana 2025: 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को मिला लाभ – जानें किसे नहीं मिली राशि और क्यों”

Leave a Comment