Kiwi Health Benefits in Hindi – दिखने में चीकू जैसा और स्वाद में खट्टा-मीठा, कीवी एक ऐसा विदेशी फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत से भरपूर भी होता है।
अक्सर लोग कीवी को खाते समय उसके छिलके को हटा देते हैं, क्योंकि इसका छिलका थोड़ा खुरदरा और तीखा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी के छिलके में भी कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो इसे और भी फायदेमंद बनाते हैं?
आइए जानते हैं, अगर आप कीवी को छिलके सहित खाते हैं, तो आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
1. आंतों की सफाई में असरदार
कीवी में मौजूद फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण आंतों की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। इसका छिलका पाचन तंत्र को और भी मजबूत बनाता है, जिससे पेट साफ और गैस जैसी समस्याएं कम होती हैं।
2. त्वचा को बनाए चमकदार और हेल्दी
इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से त्वचा में ग्लो आता है और झाइयां, डलनेस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
3. बेड कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
रोजाना 8-10 हफ्ते कीवी का सेवन करने से LDL यानी बुरा कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में आता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और ब्लॉकज जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
4. ब्लड प्रेशर और सर्कुलेशन में सहायक
कीवी का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है, जिससे दिल और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का प्रवाह सही रहता है।
5. आयरन की कमी को करता है दूर
कीवी आयरन का अच्छा स्रोत है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन या आयरन की कमी है, तो कीवी को डेली डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा। खासकर महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह वरदान है।
6. पाचनतंत्र को बनाए मजबूत
इस फल में पाया जाता है “एक्टिनिडिन एंजाइम”, जो खाने को जल्दी और आसानी से पचाने में मदद करता है। यह गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
कीवी को छिलके सहित कैसे खाएं?
- कीवी को अच्छे से धो लें ताकि छिलके पर मौजूद धूल या रेस हट जाएं।
- आप इसे स्लाइस कर के छिलके सहित खा सकते हैं।
- स्मूदी या फ्रूट सलाद में भी छिलके सहित शामिल किया जा सकता है।
कुछ जरूरी सावधानियां
- अगर आपको स्किन एलर्जी या मुंह में छाले की समस्या जल्दी होती है, तो कीवी का छिलका खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- बच्चों को देने से पहले छिलका अच्छी तरह साफ करना जरूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
कीवी एक सुपरफ्रूट है, और अगर आप इसे छिलके सहित खाते हैं, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। पाचन से लेकर स्किन, हार्ट हेल्थ से लेकर ब्लड प्रेशर तक — कीवी हर मामले में असरदार साबित होता है।
तो अगली बार जब भी कीवी खाएं, छिलके को हटाने की बजाय उसे साफ कर खाएं, ताकि आप इसके सभी पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठा सकें।